ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी अभियान में 8 अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसपी के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल बसंत सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर 8 लोगों को उनके निवास स्थानों से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।

विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे

पकड़े गए अभियुक्तों पर धारा 147 बलवा, 323 मारपीट, 504 (गाली-गलौज) और 506 धमकाना सहित अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सराहनीय रही पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा, महिला उपनिरीक्षक खुशबू, कांस्टेबल मनोहर यादव और महिला कांस्टेबल सरिता व अंतिमा की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि अपराधियों और वांछितों के खिलाफ यह सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.