गंगा एक्सप्रेसवे का शंखनाद: बुलंदशहर के लाडपुर में गूँजा पीएम मोदी का संबोधन, प्रभारी मंत्री बोले “विकास और निवेश की बनेगी लाइफलाइन”

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सामरिक सूरत बदलने वाले ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से वर्चुअली लोकार्पण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सामरिक सूरत बदलने वाले ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से वर्चुअली लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बुलंदशहर का स्याना क्षेत्र भी बना, जहाँ ग्राम लाडपुर में आयोजित भव्य समारोह में हजारों लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इस गौरवमयी क्षण को लाइव देखा।

लाडपुर में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज रहे मौजूद

लोकार्पण समारोह के अवसर पर लाडपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी और पूर्व विधायक अनीता लोधी मौजूद रहीं। प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम कुमार हर्ष, सीडीओ निशा ग्रेवाल और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी शिरकत की।

यूपी की नई ‘इकोनॉमिक लाइफलाइन’

36,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे को यूपी की नई ‘इकोनॉमिक लाइफलाइन’ माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा, जिससे यात्रा का समय 12-14 घंटे से घटकर मात्र 6-7 घंटे रह जाएगा।

फाइटर जेट और जेवर एयरपोर्ट का मिलेगा लाभ

प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे पर आपात स्थिति में फाइटर जेट भी उतारे जा सकेंगे। वहीं विधायकों ने जोर दिया कि यह मार्ग नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को सीधे जोड़ेगा, जिससे बुलंदशहर सहित पूरे पश्चिम यूपी में निवेश और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारों के विकास से जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धार्मिक स्थलों तक पहुँच आसान हो जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.