सहायल पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की सरसों के साथ 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर मुगरिया तिराहे से हुई गिरफ्तारी

सहायल

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायल पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायल पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की सरसों के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, थाना सहायल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2026 (धारा 303(2), 317(2), 317(4), 3(5) BNS) के मामले में पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही थी। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के माल के साथ कुछ युवक मुगरिया तिराहे के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर टावर के पास से तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

1 क्विंटल 40 किलो चोरी की सरसों बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी की गई 1 क्विंटल 40 किलोग्राम सरसों बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है

राजकुमार (48 वर्ष) पुत्र रामखिलावन, सुमित कठेरिया उर्फ छोटे लल्ला (19 वर्ष) पुत्र स्व0 सोनू ,राजा दोहरे (19 वर्ष) पुत्र लाखन सिंह उपरोक्त तीनों अभियुक्त ग्राम बेल्हूपुर, थाना सहायल के ही निवासी हैं।

पुलिस टीम की सराहना

सफल अनावरण करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जसवन्त सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.