सहारनपुर: लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों से मिले विधायक देवेंद्र निम

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के क्षेत्र के गांव जौला डिडौली में लापता किशोर का शव मिलने के मामले में बुधवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के क्षेत्र के गांव जौला डिडौली में लापता किशोर का शव मिलने के मामले में बुधवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विधायक देवेंद्र निम ने इस वारदात को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बता दें कि रविवार से लापता किशोर का शव सोमवार रात सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर काली नदी के पास जंगल में मिला था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए नागल थाने पर करीब 8 घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया था।

मामले में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस की टीमें मामले के खुलासे के लिए जुटी हुई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

 

 

Voice Of News 24