बिधूना: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त; एसडीएम के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई

बिधूना

औरैया जनपद के बिधूना कस्बे में आज बुधवार शाम को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना कस्बे में आज बुधवार शाम को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। एसडीएम गरिमा सोनकिया के सख्त निर्देश पर भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों और सड़कों से अवैध कब्जे हटाए गए। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

इन इलाकों में चला सफाई अभियान

पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान कस्बे के मुख्य चौराहे से फीडर रोड, दुर्गा मंदिर मुख्य बाजार, लोक मंडी और नदी तिराहे तक चलाया गया। प्रशासन ने उन सभी अवैध निर्माणों को निशाना बनाया जो नालों और सड़कों के ऊपर किए गए थे।

दुकानदारों और प्रशासन के बीच तीखी बहस

कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिससे माहौल गरमा गया और अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। हालांकि, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान और पुलिस टीम की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। दुकानदारों ने सड़कों पर टट्टर, फ्लेक्स, बोर्ड, पत्थर और टीनशेड लगाकर पक्का अतिक्रमण कर रखा था, जिसे टीम ने मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।

जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि दुकानदारों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों का पालन न होने पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। नालों के ऊपर रखे पत्थर और सीढ़ियों को हटाने से जल निकासी बेहतर होगी और सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से कस्बे को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

टीम में ये रहे शामिल

इस वृहद अभियान के दौरान निरीक्षक अनिल त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मेवाराम समेत नगर पंचायत और पुलिस विभाग के दर्जनों कर्मचारी तैनात रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.