ठूठीबारी: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, स्कूटी से टक्कर के बाद बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम एक हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम एक हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया है। भरवलिया नदी पुल के पास बाइक और स्कूटी की भीषण भिड़ंत में 28 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।

मामा के घर शादी में आई थी मृतका

मृतका की पहचान चटिया ग्राम सभा, टोला लालपुर निवासी सबिता साहनी (28 वर्ष) पत्नी सुनील साहनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सबिता ठूठीबारी के टोला धर्मौली में अपने मामा के लड़के की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। बुधवार शाम विदाई और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह स्प्लेंडर बाइक पर पीछे बैठकर अपने ससुराल लौट रही थीं।

आमने-सामने की भिड़ंत बनी काल

हादसा एसएसबी रोड पर भरवलिया नदी पुल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सबिता सिर के बल सड़क पर गिरीं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में स्कूटी सवार महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुँचाया।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

इस घटना ने पूरे लालपुर गाँव और मृतका के मायके में कोहराम मचा दिया है। सबिता के पीछे उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। शादी वाले घर में जहाँ कल तक शहनाइयां गूँज रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिसिया कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.