महराजगंज
महराजगंज जनपद में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पुलिस प्रशासन को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महराजगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पुलिस प्रशासन को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महराजगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर के विस्तार हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया।
आम जनमानस की सुविधा को प्राथमिकता
इस विस्तार कार्य के अंतर्गत एक पृथक पुलिस अधीक्षक कक्ष और विशेष रूप से नागरिकों के लिए जनसुनवाई कक्ष का निर्माण प्रस्तावित है। भूमि पूजन के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्यालय आने वाले फरियादियों, शिकायतकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को एक व्यवस्थित और सुलभ वातावरण प्रदान करना है।
सुशासन और पारदर्शिता पर जोर
प्रस्तावित जनसुनवाई कक्ष के बन जाने से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने के लिए एक समुचित और सम्मानजनक स्थान मिलेगा। वहीं, पृथक एसपी कक्ष के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में और अधिक दक्षता आएगी।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा यह निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि पुलिस-जन सहयोग को भी और अधिक मजबूती मिलेगी।
बेहतर होगा पुलिस-पब्लिक संवाद
अक्सर देखा जाता है कि उचित स्थान के अभाव में दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को असुविधा होती है। इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होने से सुशासन को बल मिलेगा और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की दिशा में महराजगंज पुलिस की यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी।
महराजगंज उत्तर प्रदेश में भीषण उमस और तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बुधवार की शाम बड़ी राहत लेकर आई। प्रदेश के कई हिस्सों के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी में भी मौसम ने अचानक करवट बदली। यहाँ तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश और बड़े-बड़े ओलों ने न केवल तापमान pic.twitter.com/lDk05MZtAs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 29, 2026























