बागपत: आइसक्रीम विक्रेता और भांजे से दिनदहाड़े लूट, डंडों से हमला कर नकदी और मोबाइल छीना

बागपत

बागपत जनपद के काठा गांव में बेखौफ बदमाशों ने एक आइसक्रीम विक्रेता और उसके भांजे को निशाना बनाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के काठा गांव में बेखौफ बदमाशों ने एक आइसक्रीम विक्रेता और उसके भांजे को निशाना बनाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की और नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए।

पीड़ित आमिर ने बताया कि 27 अप्रैल की रात वह अपने भांजे आरिफ के साथ आइसक्रीम की ठेली लेकर घर लौट रहा था। मौसम खराब होने के कारण उसने मदद के लिए एक ई-रिक्शा भी बुलाया था। आरोप है कि रास्ते में तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोका और अचानक डंडों से हमला बोल दिया। बदमाशों ने आमिर से 2600 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया, वहीं आरिफ से भी 1000 रुपये लूट लिए।

वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। आमिर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.