बागपत: हलालपुर गांव में व्यक्ति पर सरिया और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, दरोगा पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप

छपरौली

बागपत जनपद के थाना छपरौली अंतर्गत हलालपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर गांव की पुलिया के पास जानलेवा हमला किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के थाना छपरौली अंतर्गत हलालपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर गांव की पुलिया के पास जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक के दांत टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की पैरवी कर रहे दरोगा ने न्याय दिलाने के बजाय अस्पताल में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पुलिया के पास घेराबंदी कर किया हमला

जानकारी के अनुसार, हलालपुर निवासी मुकेश मंगलवार 28 अप्रैल की शाम करीब 5:00 बजे बड़ौत से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित पुलिया पर पहुँचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि अंकुर, शिवम, गौरव पुत्र रमेश और प्रतीक उर्फ प्रीतू पुत्र मांगेराम ने मुकेश के साथ गाली-गलौज करते हुए सरिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

बीच-बचाव के बाद हमलावर फरार, जिला अस्पताल रेफर

शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल मुकेश को तुरंत छपरौली सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति और टूटे हुए दांतों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बागपत रेफर कर दिया। फिलहाल मुकेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुरानी रंजिश और दरोगा पर गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, हमलावरों से उनकी रंजिश पुरानी है। पूर्व में मुकेश की पुत्री पूजा ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना छपरौली में मुकदमा संख्या 17/26 (धारा 331, 324, 333 BNS) दर्ज कराया था। इसी मुकदमे की रंजिश के चलते यह हमला किया गया।

परिजनों ने मामले के विवेचक हल्का इंचार्ज एसआई (SI) रोहित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वे घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे, तो एसआई रोहित ने पीड़ित पक्ष की सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.