डिबाई
बुलंदशहर जनपद के कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और सभासद सिराज अहमद हज’ पर जा रहे सम्मान में मंगलवार को उनके आवास पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और सभासद सिराज अहमद हज’ पर जा रहे सम्मान में मंगलवार को उनके आवास पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और उनके सफल सफर की कामना की।
देश और प्रदेश में अमन-चैन की दुआ का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि हज यात्रा एक खुदा की इबादत का सबसे बहुमूल्य अवसर है। उन्होंने सिराज अहमद से आग्रह किया कि वे मक्का और मदीना की मुकद्दस धरती पर देश और प्रदेश की खुशहाली, भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ करें। शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी ने कहा कि नगर अध्यक्ष सिराज अहमद बेहद सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें खुदा ने अपने घर बुलाकर इबादत का मौका दिया है।
कांग्रेस दिग्गजों ने दी विदाई
समारोह की अध्यक्षता इंजीनियर रवि लोधी ने की और संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया। उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर में उनके सुरक्षित और भक्तिमय सफर से शीघ्र लौटने की कामना की।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी सलाम खां, पूर्व जिला सचिव रविंद्र लोधी, पुष्पेंद्र सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबाबू वर्मा, लाल सिंह, युवा नेता बबलू कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
#Bulandshahr: खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी सफलता! 🚔 50-50 हजार के 02 इनामी बदमाश रिंकू और भारत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा और डीबीआर बरामद। अपराध के विरुद्ध बुलंदशहर पुलिस का कड़ा प्रहार। @bulandshahrpol #Encounter #UPPolice pic.twitter.com/CbqTByPmnz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 29, 2026






















