बलरामपुर: मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे युवकों की बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की दर्दनाक मौत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के उतरौला रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। श्रीगंज के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन नवयुवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार 28 अप्रैल को मोहल्ला खलवा निवासी सूरज कश्यप (पुत्र स्वर्गीय गोपाल कश्यप) और आशिष सोनी (निवासी नहर वाला गंज, जनपद बलरामपुर) एक बाइक पर सवार होकर बलरामपुर से गलवापुर जा रहे थे। दोनों युवक एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।जैसे ही उनकी बाइक उतरौला रोड पर श्रीगंज से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर पहुँची, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सूरज कश्यप, आशीष सोनी और दूसरी बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.