महराजगंज:यूट्यूबर को भारी पड़ा ‘दरोगा’ बनना,दरोगा की वर्दी पहनकर वीडियो बनाने वाली अजीजा शेख पर FIR दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए नियमों को ताक पर रखना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए नियमों को ताक पर रखना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। जनपद में फर्जी पुलिस बनकर वीडियो पोस्ट करने वाली एक महिला के विरुद्ध पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की है।

भोजपुरी गाने पर दरोगा की वर्दी में बनाया था वीडियो

जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर अजीजा शेख पुत्री मुख्तार अहमद शेख निवासी लक्ष्मीपुर खास, वर्तमान पता- आजाद नगर ने लोक सेवक न होते हुए भी उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) की वर्दी धारण की थी। उन्होंने इस वर्दी में भोजपुरी गीतों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस के मुताबिक, इस कृत्य से न केवल जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हुई, बल्कि पुलिस विभाग की छवि भी धूमिल हुई।

कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई। मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना कोतवाली में आरोपी यूट्यूबर के खिलाफ मु0अ0सं0 218/2026 धारा 204 बीएनएस (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस की अपील: प्रतीकों का दुरुपयोग न करें

जनपद पुलिस ने इस मामले के जरिए आमजन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति पुलिस की वर्दी या अन्य शासकीय प्रतीकों का अनधिकृत उपयोग न करे। ऐसा करना कानूनन अपराध है और पकड़े जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.