अनूपशहर: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के बड़े भाई का निधन, पार्टी ध्वज के साथ दी गई अंतिम विदाई

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के बड़े भाई (72 वर्ष) का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के बड़े भाई (72 वर्ष) का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

मस्तराम घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार अनूपशहर स्थित पवित्र मस्तराम गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान उनके परिजनों सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता और नगरवासी मौजूद रहे। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए जिले भर से पार्टी पदाधिकारी घाट पर पहुँचे।

पार्टी ध्वज समर्पित कर दी गई भावभीनी विदाई

कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके परिवार के समर्पण को देखते हुए, अनूपशहर नगर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज समर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम यात्रा में उमड़े दिग्गज नेता

अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया, प्रशांत वाल्मीकि, नईम मंसूरी, कोऑर्डिनेटर राजकुमार शर्मा, प्रवीण गौड, रईस भाई डरोड़ा, जिला महासचिव जगमाल सिंह यादव, मोहम्मद चांद, बाबू भजनलाल, विमल, प्रभात कौशिक, केके शर्मा, नितिन शर्मा, जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, नूर मोहम्मद और सत्य प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.