बुलंदशहर: खुर्जा ट्रिपल मर्डर के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 50-50 हजार के इनामी रिंकू और भारत गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड पर हुई तीन युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड पर हुई तीन युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मुंडा खेड़ा नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों पर मेरठ आईजी द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

डीबीआर बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त रिंकू सैनी उर्फ रिंकेश और भारत सैनी को पुलिस अभिरक्षा में साक्ष्य डीबीआर बरामदगी हेतु मुंडा खेड़ा नहर के पास ले जाया गया था। वहां पहुँचते ही बदमाशों ने पहले से छिपाकर रखे हथियारों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जो दोनों बदमाशों के पैरों में लगीं।

ट्रिपल मर्डर केस से जुड़ा है मामला

विदित हो कि 25/26 अप्रैल 2026 की रात खुर्जा के सुभाष रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी मयंक को मुठभेड़ में और दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रिंकू और भारत इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल थे और लगातार वांछित चल रहे थे।

हथियार और डीबीआर बरामद

घायल बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने सामग्री बरामद की है ,

01 अवैध पिस्टल (.32 बोर) मय कारतूस।

01 तमंचा (.315 बोर) मय कारतूस।

01 डीबीआर (घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य)।

पुलिस टीम की सराहना

प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह और स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। एसएसपी बुलंदशहर ने पुलिस टीम के साहस की सराहना की है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ से उन्हें जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.