शोहरतगढ़: बानगंगा नदी बैराज में उतराता मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त के बाद परिजनों में मचा कोहराम

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 के पास स्थित बानगंगा नदी बैराज में सोमवार देर शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 के पास स्थित बानगंगा नदी बैराज में सोमवार देर शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नगर पंचायत शोहरतगढ़ के हनुमंतनगर निवासी के रूप में हुई।

बैराज के पानी में मिला शव

सोमवार रात करीब 8:00 बजे स्थानीय लोगों ने बानगंगा बैराज के पानी में एक शव को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे शोहरतगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी, बलिराज गौड़ और संतोष कुमार यादव ने ग्रामीणों और समाजसेवियों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक ने लाल और काले रंग के कपड़े पहने हुए थे।

सेवानिवृत्त शिक्षक का पुत्र था मृतक

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन करीब दो घंटे बाद मृतक की शिनाख्त वार्ड नंबर 12 हनुमंतनगर निवासी अमरेश वर्मा (50 वर्ष) के रूप में हुई। अमरेश वर्मा शिवपति इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक बालमुकुंद वर्मा के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, अमरेश की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी।

शव मिलने के दौरान समाजसेवी रामू यादव, योगेन्द्र जायसवाल, अल्ताफ खान और अन्य लोगों ने पुलिस का सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Voice Of News 24