सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए शनिवार को खेसरहा ब्लॉक मुख्यालय पर 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए शनिवार को खेसरहा ब्लॉक मुख्यालय पर 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक जय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर इस स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की।
अत्याधुनिक तकनीक से हुई 120 सफाई कर्मियों की जांच
अभियान के पहले दिन सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ‘हैंड होल्ड एक्स-रे’ (Handheld X-ray) मशीन के जरिए सघन जांच की गई।120 सफाई कर्मियों का मौके पर एक्स-रे किया गया। जांच के दौरान 12 कर्मियों में टीबी के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। इन सभी को विस्तृत जांच और उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा रेफर कर दिया गया है।
विधायक ने दी पोषण पोटली
विधायक जय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के दौरान नए टीबी रोगियों को ‘पोषण पोटली’ वितरित की। उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य देश को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाना है। टीबी एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन सही समय पर पहचान और नियमित उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लक्षणों को छिपाएं नहीं और तुरंत सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क जांच कराएं।
स्वास्थ्य विभाग की रणनीति
CHC खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि यह 100 दिवसीय अभियान क्षेत्र में टीबी उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अभियान के तहत न केवल जांच की जा रही है, बल्कि मरीजों के पोषण और नियमित दवा सेवन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अभियान के सफल संचालन में एसटीएलएस आशीष पांडेय, एक्स-रे टेक्नीशियन गिरजाशंकर तिवारी, वार्ड बॉय उमेश सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
गाजीपुर हत्याकांड: प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, कहा- ‘पीड़िता के खिलाफ और अत्याचारी के साथ खड़ी है सत्ता’ pic.twitter.com/lGc8uNG4Tg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 25, 2026























