बुलंदशहर
बुलंदशहर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को बुलंदशहर के राजघाट स्थित रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक भव्य योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को बुलंदशहर के राजघाट स्थित रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक भव्य योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, कर्मचारियों और स्थानीय नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार और ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह एडवोकेट ने मानव जीवन में योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग है। वर्तमान समय की अत्यधिक तनावपूर्ण स्थिति, अनियमित दिनचर्या और विभिन्न प्रकार की शारीरिक बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए नियमित योग करना अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान उपस्थित प्रबुद्ध वक्ताओं ने योग से मिलने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। इसके उपरांत, सभी प्रतिभागियों ने योग ट्रेनर के निर्देशन में विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा अंत में “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ राष्ट्र” के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
इस गरिमामयी अवसर पर देवेंद्र सिंह, नटवर सिंह, लक्ष्मेंद्र तिवारी, हिमांशु रावत, वेद प्रकाश शर्मा, बबीता गोयल सहित कॉलेज का समस्त शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













