महराजगंज: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, भारतखंड पकड़ी गांव में पसरा मातम, सड़क हादसे में खत्म हुआ पूरा परिवार

कोठीभार

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखंड पकड़ी गांव में शुक्रवार का दिन आंसुओं और चीख-पुकार के बीच बीता। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखंड पकड़ी गांव में शुक्रवार का दिन आंसुओं और चीख-पुकार के बीच बीता। गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, पूरे इलाके में मातम छा गया। एक साथ तीन जनाजे उठने के मंजर ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

इलाज कराने जा रहे थे परतावल: रास्ते में काल बन कर आया ट्रेलर

जानकारी के अनुसार, भारतखंड पकड़ी निवासी नौसाद खान गुरुवार को अपनी पत्नी सलेहा खातून और 7 माह की मासूम बेटी सहजादी के साथ बाइक से परतावल की ओर जा रहे थे। वे परिवार का इलाज कराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बलुअही धूस चौराहे के पास एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि नौसाद, उनकी पत्नी और मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव पहुंचा शव, हजारों की उमड़ी भीड़

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को तीनों शवों को उनके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही एंबुलेंस गांव की सीमा में दाखिल हुई, मृतकों के घर के बाहर हजारों की संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें ढांढस बंधाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा था।

सुरक्षा के बीच अंतिम विदाई

हादसे की गंभीरता और गांव के गमगीन माहौल को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। दोपहर बाद जब एक साथ तीनों के जनाजे निकले, तो पूरा गांव फफक पड़ा। नम आंखों के साथ ग्रामीणों ने पूरे परिवार को अंतिम विदाई दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.