सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ में ग्राम प्रधानों ने उठाई हुंकार, कार्यकाल विस्तार और लंबित भुगतान को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के आह्वान परआज शुक्रवार को शोहरतगढ़ खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के आह्वान परआज शुक्रवार को शोहरतगढ़ खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की, जिसके बाद खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी को एक ज्ञापन सौंपकर सरकार तक अपनी बात पहुँचाने का आग्रह किया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद की स्थिति को लेकर प्रधानों में चिंता है। ज्ञापन में प्रमुख मांग रखी गई है कि 26 मई के बाद या तो ग्राम प्रधानों के कार्यकाल का विस्तार किया जाए या फिर उन्हें ही ग्राम पंचायत में प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए।

लंबित भुगतान और मनरेगा आईडी का मुद्दा

ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यों में आ रही तकनीकी और आर्थिक बाधाओं पर भी कड़ा रोष जताया। उनकी अन्य प्रमुख मांगें हैं।

तत्काल भुगतान: मनरेगा और ग्राम निधि के तहत गांव में कराए गए कार्यों का रुका हुआ भुगतान तुरंत किया जाए।

आईडी जनरेशन: विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम निधि और मनरेगा की आईडी तत्काल जनरेट की जाए।

अनावश्यक हस्तक्षेप पर रोक: बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा विकास कार्यों में किसी भी तरह की बाधा न डालने की अपील की गई।

चुनावी वर्ष और ग्राम चौपाल

प्रधानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि वर्तमान चुनावी वर्ष को देखते हुए गांवों में आयोजित होने वाली ‘ग्राम चौपाल’ के कार्य को फिलहाल रोका जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने कहा कि गांवों के चहुंमुखी विकास में प्रधानों की भूमिका सबसे अहम है और सरकार को उनके हितों की रक्षा करनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष ताक़िब रिज़वी ने भी सरकार से प्रधानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आग्रह किया।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह, अब्दुल अजीज, अब्दुल रशीद, शिव शंकर चौधरी, सुभाष चंद्र यादव, शिवलाल, किस्मत अली, अजय कुमार मिश्रा, करम हुसैन, संजय कुमार, राममिलन चौधरी, अवनेंद्र कुमार और ओसामा सहित भारी संख्या में ब्लॉक के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.