महराजगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जमुई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जमुई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेगैहीया जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूरूलेन (40 वर्ष) पुत्र दिल हसन, अपनी पत्नी शाहजहां (38 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी व्यक्तिगत कार्य से रेगैहीया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जमुई ग्राम सभा के पास पहुंची, ठूठीबारी की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की तत्परता और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया।

हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

निचलौल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

फरार वाहन की तलाश में पुलिस

सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अब प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.