बिधूना: 9 मई को रामलीला मैदान में मनेगी महाराणा प्रताप जयंती, भाजपा नेता अभय सेंगर ने तैयारियों का लिया जायजा

औरैया

औरैया जनपद में शौर्य और पराक्रम के प्रतीक शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती इस वर्ष भी बिधूना में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया।जनपद में शौर्य और पराक्रम के प्रतीक शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती इस वर्ष भी बिधूना में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इटावा-औरैया जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ठाकुर अभय सेंगर ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आगामी 9 मई (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे से बिधूना के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

पूर्व की भांति होगा भव्य आयोजन

भाजपा नेता अभय सेंगर ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का कार्यक्रम पिछले वर्षों की तुलना में और भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम के माध्यम से महाराणा प्रताप के आदर्शों और उनके राष्ट्रप्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

जुटेंगे कई दिग्गज जनप्रतिनिधि

इस जयंती समारोह में औरैया जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों के तमाम दिग्गज जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। अभय सेंगर ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

क्षेत्रीय जनता से शामिल होने की अपील

ठाकुर अभय सेंगर ने क्षेत्र की सम्मानित जनता, युवाओं और समाजसेवियों से अपील की है कि वे आगामी 9 मई को अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हम सभी के लिए गौरव का विषय है और सबकी भागीदारी ही इसे सफल बनाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.