बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो पिछले करीब चार दशकों से अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रहा था। पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया यह आरोपी मूल रूप से पाकिस्तान का निवासी बताया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान हुआ पहचान का खुलासा
नगर पुलिस द्वारा संदिग्धों और वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने वासिद नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद जो तथ्य सामने आए, उसने पुलिस प्रशासन को भी चौंका दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी वासिद पिछले 40 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
फर्जी दस्तावेजों का खेल
आरोपी वासिद पर आरोप है कि उसने भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद धोखाधड़ी से फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवा लिए थे। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे वह दशकों तक सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचता रहा और स्थानीय स्तर पर अपनी पहचान पुख्ता की।
गुलावठी से बीसा कॉलोनी तक का सफर
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने समय-समय पर अपने ठिकाने बदले। वह पहले जनपद के गुलावठी क्षेत्र में रहा और वर्तमान में उसने नगर के बीसा कॉलोनी में अपना ठिकाना बना रखा था। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इतने सालों तक उसे किन लोगों ने संरक्षण दिया और फर्जी दस्तावेज बनवाने में किन-किन लोगों ने उसकी मदद की।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पूछताछ जारी
नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस इस मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी का मकसद क्या था और उसके तार किन संगठनों या व्यक्तियों से जुड़े हैं।
कराची का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बासिद इरशाद पुत्र इरशाद अहमद निवासी न्यू कराची, मकान संख्या 26 ए ब्लॉक 125 एफ पाकिस्तान के रूप में हुई है . जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर खुद को सैयद बासित अली पुत्र सैयद लईक अहमद निवासी सुशील विहार बुलंदशहर दर्शाया हुआ था .
बलरामपुर: भीषण गर्मी और लू का कहर, कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बड़ा बदलावhttps://t.co/dqI8IMitsq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 24, 2026























