गोरखपुर
गोरखपुर जनपद से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है, जहां गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने मुंह में गोली मार कर किया सुसाइड कर लिया है। फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचा, कॉल की, फिर पिस्टल से सुसाइड कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर में करोड़पति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव (40) ने सुसाइड कर लिया। अम्बरीश ने शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मुंह में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10 बजे अम्बरीश अपनी फार्च्यूनर से अकेले फार्महाउस पहुंचे। वहां मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। करीब 10:15 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।
अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनका ‘एके’ के नाम से टेंट हाउस का कारोबार है। अम्बरीश खुद हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे। नव निर्वाचित मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी भी पहुंचे थे।

उक्त मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच-पड़ताल करना शुरू कर दिया है।
Voice Of News 24






















