महराजगंज: अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर खूनी संघर्ष,दबंगों ने धारदार हथियार से परिवार पर किया हमला, 3 घायल

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार के घुरुकटोलिया टोले में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार के घुरुकटोलिया टोले में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ हमला

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घुरुकटोलिया टोले में विद्या (पत्नी अज्ञात) लंबे समय से कच्ची शराब बेचने का अवैध धंधा करती है। उसके घर पर रोहित पुत्र कोयल सहित अन्य लोग रोजाना शराब पीने आते हैं। आज गुरुवार को शराब के नशे में ये लोग तिलेसरा (पत्नी मंगरू) के घर के पास गाली-गलौज कर रहे थे। जब तिलेसरा ने अपने घर के पास हो रहे इस हंगामे का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।

धारदार हथियारों से किया हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कोयल के साथ आए 8 से 10 लोगों ने धारदार हथियारों से तिलेसरा के परिवार पर हमला बोल दिया। जब परिजन बचाव के लिए आए, तो दबंगों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। इस हमले में मंगरू (48 वर्ष), उनकी पत्नी तिलेसरा (42 वर्ष) और उनकी 18 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।

सभी घायलों को तत्काल नजदीकी धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में अवैध शराब के कारोबार को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.