महराजगंज-नेपाल सीमा पर अलर्ट: प्युठान हादसे में घायल 18 भारतीयों का लुम्बिनी में इलाज जारी; प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

महराजगंज/सोनौली

नेपाल के प्युठान जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में भारतीय नागरिकों के हताहत होने की खबर से हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल के प्युठान जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में भारतीय नागरिकों के हताहत होने की खबर से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि 18 अन्य भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।

प्रशासन ने संभाली कमान

घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज जिला प्रशासन ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिलाधिकारी महराजगंज ने नेपाल के रूपनदेही के मुख्य जिला अधिकारी से तत्काल संपर्क साधा और आपसी समन्वय के जरिए सभी घायलों को लुम्बिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बॉर्डर पर बढ़ाई गई सक्रियता

प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली और नौतनवा के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए भारत लाया जा सके। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और प्रशासनिक स्तर पर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.