महराजगंज: बृजमनगंज के कानापार में कच्ची शराब का अवैध काला खेल; प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस पर लगाए मिलीभगत के गंभीर आरोप

बृजमनगंज

उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन जहाँ एक ओर नशा मुक्त समाज बनाने का दावा कर रहे हैं, वहीं महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कानापार गाँव से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन जहाँ एक ओर नशा मुक्त समाज बनाने का दावा कर रहे हैं, वहीं महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कानापार गाँव से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ खुलेआम धधक रही अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। अब इस मामले में स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।

पुलिस के संरक्षण में फल-फूल रहा धंधा

प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कानापार में अवैध कच्ची शराब का व्यापार पूरी तरह पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हुए है, जिससे शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

गाँव का माहौल हो रहा खराब

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारण गाँव का वातावरण दूषित हो रहा है। युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और आए दिन मारपीट व विवाद की स्थिति बनी रहती है। प्रधान प्रतिनिधि का दावा है कि यदि पुलिस निष्पक्षता से जाँच करे तो यहाँ बड़े पैमाने पर लहन और शराब बरामद हो सकती है।

कार्रवाई की मांग

इस खुलासे के बाद अब क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण अब जिले के आला अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं ताकि इस अवैध धंधे पर लगाम लग सके ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.