बुलंदशहर: भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी का भव्य स्वागत; दो दिवसीय प्रांतीय बैठक आज से शुरू

बुलंदशहर

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी का आज बुलंदशहर जनपद में प्रथम आगमन हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी का आज बुलंदशहर जनपद में प्रथम आगमन हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। जनपद की सीमा पर स्थित अरनिया टोल से लेकर विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा और नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सबसे पहले अरनिया टोल पर किया गया, जिसके बाद वह जिला अध्यक्ष महेश चंद्र लोधी के आवास पर पहुंचे। यहाँ जिला अध्यक्ष ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात स्वागत का सिलसिला बरौली और फिर गिनोरा नगली पहुंचा, जहाँ जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष भैया राम मौर्य, प्रान्त संगठन मंत्री सुनील जी, प्रान्त उपाध्यक्ष त्यागी जी और प्रान्त सह महिला प्रमुख अर्चना त्यागी जी मौजूद रहे।

स्याना में दो दिवसीय प्रांतीय बैठक

स्वागत समारोह के बाद सभी पदाधिकारी स्याना के भगवानपुर आश्रम के लिए रवाना हुए। यहाँ 23 और 24 अप्रैल को दो दिवसीय प्रांतीय बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों की समस्याओं, संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन होगा।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार ठाकुर (आहर), जिला महिला प्रमुख विनती चौधरी (एडवोकेट), जिला जैविक प्रमुख विवेक चौधरी, जिला कार्यक्रम सदस्य प्रेम कुमार सहित सभी खंडों के अध्यक्ष और मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.