औरैया: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों को परखने निकले DM और SP, केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

औरैया

औरैया जनपद में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज गुरुवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था और प्रवेश द्वारों पर चेकिंग के इंतजामों को गहनता से परखा।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

पारदर्शिता पर जोर

प्रशासन का मुख्य फोकस इस बात पर है कि भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि न हो सके। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को भी कड़े अनुशासन में परीक्षा कराने की हिदायत दी गई है। इस अवसर पर जिले के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.