लखीमपुर खीरी: मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रॉलियां खाई में पलटीं; 5 की मौत, 23 घायल

लखीमपुर

लखीमपुर खीरीजनपद के पढुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच के कारीकोट देव स्थान मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरीजनपद के पढुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच के कारीकोट देव स्थान मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गईं। इस भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

एक ट्रैक्टर, दो ट्रॉलियां और 80 से ज्यादा सवारियां

जानकारी के अनुसार बताते चले की शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव निवासी बाल गोविंद अपने 5 वर्षीय बेटे का मुंडन कराने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ बहराइच जा रहे थे। लापरवाही का आलम यह था कि एक ही ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियों को आपस में जोड़ा गया था, जिनमें करीब 80 से 90 लोग सवार थे।

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो ट्रॉलियां जुड़ी होने के कारण चालक को ट्रैक्टर संतुलित करने में पहले से ही दिक्कत हो रही थी। तभी अचानक सामने से आई एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और दोनों ट्रॉलियां पलटकर खाई में जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में जान गंवाने वाले मृतक:

आरुषि (12 वर्ष) पुत्री विनोद

राजकुमारी (40 वर्ष) पत्नी केश कुमार

नैंसी देवी (15 वर्ष) पुत्री रमाकांत

पंछी (16 वर्ष) पुत्री विशंभर

मखाना (45 वर्ष) पत्नी मेवालाल

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन कुमार गौतम ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जोड़ने की अनुमति किसने दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.