लखीमपुर खीरी: हाजी डॉ. रईस अहमद उस्मानी बने समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष

लखीमपुर खीरी

समाजवादी पार्टी के अनुषांगिक संगठन समाजवादी मजदूर सभा में संगठन विस्तार करते हुए नेतृत्व ने नई नियुक्तियां की हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी के अनुषांगिक संगठन समाजवादी मजदूर सभा में संगठन विस्तार करते हुए नेतृत्व ने नई नियुक्तियां की हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री माननीय राहुल निगम ने हाजी डॉ. रईस अहमद उस्मानी की सक्रियता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।

सक्रियता और निष्ठा का मिला फल

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी के प्रति डॉ. रईस अहमद उस्मानी के लंबे समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश: राहुल निगम ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और हर मजदूर तक पहुँचाने के लिए ऊर्जावान चेहरों को आगे लाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. उस्मानी पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

पार्टी को मजबूत करना पहली प्राथमिकता

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त राष्ट्रीय सचिव डॉ. रईस अहमद उस्मानी ने कहा मैं पार्टी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरी प्राथमिकता अधिक से अधिक मजदूरों और आम जनमानस को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना और पार्टी को आगामी चुनौतियों के लिए मजबूत बनाना होगी।

डॉ. उस्मानी की नियुक्ति की खबर मिलते ही लखीमपुर खीरी सहित आसपास के क्षेत्रों के सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नियुक्ति से क्षेत्र में समाजवादी मजदूर सभा के आधार में और विस्तार होगा।इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों ने इसे संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.