बुलंदशहर: डिबाई में स्विफ्ट और इको कार की भीषण भिड़ंत, सिपाही की पत्नी की मौत; मासूम सहित 6 गंभीररूप से घायल

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली डिबाई क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-बदायूं मार्ग पर आज मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली डिबाई क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-बदायूं मार्ग पर आज मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव दौलतपुर के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और इको कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक सिपाही की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में सिपाही और उनकी मासूम बेटी सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

छुट्टी बिताकर वापस लौट रहा था सिपाही का परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम जैदपुर गढ़ी निवासी विक्रांत (32 वर्ष), जो बदायूं जनपद के थाना सहसवान में सिपाही के पद पर तैनात हैं, अपनी पत्नी अपूर्वा (30 वर्ष) और 2 वर्षीय पुत्री कनिका के साथ स्विफ्ट कार से वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी कार दौलतपुर गांव के पास पहुँची, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार इको कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद दिल्ली-बदायूं मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया चिकित्सकों ने सिपाही की पत्नी अपूर्वा को मृत घोषित कर दिया।

सिपाही विक्रांत और उनकी 2 वर्षीय बेटी कनिका की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल हुए अन्य लोग

इको कार में सवार बदायूं जनपद के निवासी भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है

पूनम पत्नी भावेश (ग्राम किशोरा, इस्लामनगर)

बृजेश (7 वर्ष) पुत्र प्रमोद

शशि (8 वर्ष) पुत्री प्रमोद

मीनाक्षी (9 वर्ष) पुत्री प्रमोद (ग्राम इशी नगला, बदायूं)

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मृतका अपूर्वा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.