बुलंदशहर: दहेज के लिए पत्नी और मासूम बेटे को पीटा, बचाने आए साले और ससुर पर भी जानलेवा हमला

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों की बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों की बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज में स्कॉर्पियो कार और 2 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, 7 वर्षीय मासूम बेटे और उन्हें बचाने आए साले व ससुर पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का चालान किया है।

जानकारी के अनुसार ककोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर निवासी नितिन सोलंकी ने बताया कि उनकी बहन की ससुराल चोला थाना क्षेत्र में है। मंगलवार को उनकी बहन ने फोन कर रोते हुए बताया कि उसके पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे साथ ले जाने की गुहार लगाई।

जब नितिन और उनके पिता शेर सिंह सोलंकी अपनी बहन की ससुराल पहुँचे, तो वहां का नजारा खौफनाक था। पीड़िता का पति हाथ में लोहे की रॉड लेकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था और दहेज की मांग कर रहा था।

बीच-बचाव करने पर साले को किया लहूलुहान

नितिन जैसे ही घर के अंदर घुसे, उनके जीजा ने उन पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार कर दिया। इस हमले में नितिन के सिर पर गहरी चोट आई और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

लाठी-डंडों से हमला

नितिन के पिता शेर सिंह पर जीजा के दोनों भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला किया। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित पक्ष घर से बाहर भागा और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

मासूम भांजा और बहन भी घायल

पुलिस के पहुँचने पर जब नितिन दोबारा घर के अंदर गए, तो उनकी बहन बेहोशी की हालत में मिली। इतना ही नहीं, हमलावरों ने 7 वर्षीय मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा, उसके सिर पर भी चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पति, सास और देवर आए दिन स्कॉर्पियो कार और नकद रुपये के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

पुलिस की कार्रवाई

चोला थाना के कार्यवाहक प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया प्राथमिक रूप से पति और देवर को हिरासत में लेकर शांति भंग (धारा 151) में चालान कर दिया गया है।पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.