गोरखपुर: भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी, 9 मई तक का दिया अल्टीमेटम

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने विधायक के साथ-साथ उनके करीबियों को भी निशाना बनाने की बात कही है और इसके लिए 9 मई तक की समय सीमा तय की है।

समर्थक के फोन पर आई कॉल

पुलिस के अनुसार, यह धमकी सीधे विधायक को न देकर उनके एक करीबी समर्थक को दी गई है।

तहरीर और मुकदमा विधायक के समर्थक नवीन सिंह की शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अल्टीमेटम कॉलर ने कथित तौर पर कहा कि 9 मई के अंदर विधायक और उनके सहयोगियों की हत्या कर दी जाएगी।

इटारसी (MP) में मिली आरोपी की लोकेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम तुरंत सक्रिय हो गई है। शुरुआती जांच में जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश के इटारसी में मिली है।

विधायक फतेह बहादुर सिंह का बयान

इस पूरे प्रकरण पर विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा मुझे व्यक्तिगत तौर पर कोई कॉल नहीं आई है, बल्कि मेरे एक कार्यकर्ता नवीन सिंह को फोन कर धमकी दी गई है। पुलिस अपना काम कर रही है और मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विधायक को मिली इस धमकी के बाद पुलिस ने उनकी और उनके कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एसएसपी गोरखपुर ने बताया कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि फतेह बहादुर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं और क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव है।

 

Voice Of News 24