नरौरा: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव,1 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

नरौरा

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नरवर वेद विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान परशुराम के आदर्शों को याद किया।

वैदिक रीति से हुआ पूजन

समारोह की शुरुआत नरवर वेद विद्यालय में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। इस दौरान भगवान परशुराम की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराया गया और विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की।

1 मई को सजेगी शोभायात्रा

कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए माधव शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 1 मई को नरौरा नगर में भगवान परशुराम की एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए ब्राह्मण समाज द्वारा तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। इसमें विभिन्न झाँकियाँ और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक वशिष्ठ: पूर्व नगर अध्यक्ष, नगर पंचायत नरौरा,डॉ. अखिलेश शर्मा, सुमित शर्मा, माधव भारद्वाज,इसके अलावा बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के युवा और प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.