सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने अपने आवास पर पत्रकारिता जगत की प्रमुख हस्तियों और सहयोगियों के साथ एक शिष्टाचार भेंट की ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने अपने आवास पर पत्रकारिता जगत की प्रमुख हस्तियों और सहयोगियों के साथ एक शिष्टाचार भेंट की इस दौरान विधायक ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित
विधायक विनय वर्मा ने प्रेस क्लब के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भारत कनौजिया को अंग वस्त्र पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रेस क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता पर बल दिया।
सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष भारत कनौजिया का अभिनंदन
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक श्यामधनी राही ने रविवार को अपने आवास पर सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भारत कनौजिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों के योगदान की सराहना की।
सिद्धार्थनगर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष भारत कनौजिया का किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने रविवार को अपने आवास पर सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भारत कनौजिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। जनपद में पत्रकारिता और राजनीति के समन्वय की दृष्टि से इस मुलाकात को अत्यंत शिष्टाचारपूर्ण माना जा रहा है।
पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने भारत कनौजिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज की सजग प्रहरी है और जनपद के विकास में मीडिया की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रेस क्लब पत्रकारों के उत्थान और जनहित की आवाज़ को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
विधूना : रामलीला मैदान में जय ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव https://t.co/t2c3xii6xd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 19, 2026























