लखीमपुर खीरी : गेहूं काटने गए लापता किशोर का क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, जानें मौत के संबंध में क्या लगाए जा रहें कयास?

निघासन (लखीमपुर खीरी)

लखीमपुर जनपद के निघासन थाना क्षेत्र में गेहूं काटने गए लापता किशोर का मिला शव, ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला शव मिलने से तेंदुए के हमले की जताई जा रही आशंका। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र अंतर्गत निबौरिया गांव के नया पुरवा निवासी एक किशोर का शव सुरेश ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। किशोर गेहूं काटने के लिए घर से निकला था और लापता हो गया था।

यहां जानें क्या है पूरा मामला 

परिजनों के अनुसार, नया पुरवा निवासी किशोर बीते दिन गेहूं की फसल काटने खेत पर गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर तलाश शुरू की गई। आज उसका शव सुरेश ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में मिला।

तेंदुए के हमले की आशंका  

शव की स्थिति देखकर वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी पहले भी देखी गई है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

परिजनों में कोहराम

किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वन विभाग भी वन्यजीव के हमले के एंगल से जांच कर रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.