लखीमपुर खीरी : बसपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक संपन्न, मुख्य मंडल प्रभारियों ने दिए संगठन को मजबूत करने के निर्देश

लखीमपुर खीरी 

लखीमपुर खीरी में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर बसपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद लखीमपुर खीरी के बसपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विनय कश्यप मुख्य मंडल प्रभारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कुमार गौतम मुख्य मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान मंडल प्रभारी, जिला कमेटी तथा विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने दिए निर्देश  

बैठक में मुख्य अतिथि विनय कश्यप ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार गौतम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन हित में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की रीति-नीति के अनुसार काम करने और संगठन को जिले में और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.