दिबियापुर (औरैया)
औरैया जिले के दिबियापुर पुलिस की मुठभेड़ लूट के आरोप में वांछित आरोपियों से हुई, जिसमें तीन आरोपी पुलिस के हिरासत में पहुंच गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रात्रि करीब 11.30 बजे स्वाट व थाना दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हीरा मोड़ दिबियापुर अछल्दा नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में थाना दिबियापुर में लूट के अभियोग में वांछित चल रहे 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी दिबियापुर भेज दिया गया और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Voice Of News 24























