गोरखपुर : परीक्षा परिणाम का पन्ना बना जीवन का अंतिम अध्याय, पिता का प्रताड़ना ही बेटी की मौत का बना सबसे घातक हथियार,78% आए थे मार्क्स, फिर भी नहीं संतुष्ट थे पिता

गोरखपुर

गोरखपुर जिले में 78% मार्क्स लाने पर भी पिता ने बेटी को किया प्रताड़ित तो आहत होकर बेटी ने दी जान। मां की तहरीर पर FIR दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जिले में सीबीएसई बोर्ड की रिजल्ट में 78 पर्सेंट मार्क्स लाने पर पिता की डांट के बाद बेटी ने सुसाइड कर लिया। पिता ने नंबर को कम बताते हुए उसे बाते सुनाई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जिससे तंग आकर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के तिलौरा निवासी दुर्गेश धर दुबे की 16 साल की बेटी आराध्या दुबे नगर पंचायत स्थित एक निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। उसने सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा दिया था। बुधवार को जारी रिजल्ट में उसने 78 प्रतिशत मार्क्स लाया। हालांकि उसके पिता को यह नंबर कम लगे और उसने बेटी को खूब डांट लगाई। ताने सुनकर वह परेशान हो गई। उस समय उसकी मां अंकिता और भाई तनिष्क घर पर नहीं थे।

आराध्या अकेले खुद को संभाल नहीं पाई और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे ठर्रापार सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया था।

इस घटनाक्रम को लेकर मृतिका की मां अंकिता दुबे ने पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर में मां ने आरोप लगाया कि रिजल्ट आने के बाद उसके पति दुर्गेश ने बेटी को कम नंबर आने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया।

लगातार डांट-फटकार लगाया। जिसकी वजह से मानसिक रूप से तंग आकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि ऐसा कदम उठाने के लिए दुर्गेश ने ही बेटी को उकसाया।

पिता ने शव को कार में लॉक किया था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका के पिता शव को वापस घर लाए और उसे कार में लॉक कर दिया। जब मां अंकिता दुबे मायके से लौटीं, तो पिता ने सच्चाई छिपाते हुए कहा कि आराध्य सो रही है।

मां ने उसे हर जगह ढूंढा लेकिन आराध्या घर में कहीं नहीं मिली। मां के हंगामे के बाद जब गाड़ी का लॉक खुला, तो बेटी का शव देखकर घर में चीख पुकार और कोहराम मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे शव को कब्जे में लिया और पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.