सिद्धार्थनगर
भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज सिद्धार्थनगर जनपद में श्रद्धा और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज सिद्धार्थनगर जनपद में श्रद्धा और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। बाबा साहब के जन्मोत्सव पर शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सनई चौराहे से तेतरी तक नीलमय हुआ शहर
जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य जुलूस और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह जुलूस सनई चौराहा से प्रारंभ होकर तेतरी चौराहा, स्टेशन रोड और पेट्रोल पंप तक निकाला गया। इस दौरान हज़ारों की संख्या में अनुयायियों ने हिस्सा लिया। “जय भीम” के नारों और नीले झंडों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को बाबा साहब के रंग में रंग दिया।
मुस्तैद प्रशासन और सुचारू यातायात
बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जहरीले जीव के काटने से छात्रा की मौत, प्रशासन में हड़कंपhttps://t.co/AsK7DefRJX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 14, 2026























