महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल ने एक सराहनीय पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल ने एक सराहनीय पहल की है। 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सोमवार को कलावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, गड़ौरा बाजार के प्रांगण में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
इस योजना के अंतर्गत सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज के कुल 60 प्रतिभागियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें ठूठीबारी क्षेत्र की 30 महिलाओं एवं युवतियों को 21 दिवसीय ‘ब्यूटिशियन प्रशिक्षण’ और बरगदवा क्षेत्र के 30 युवाओं को 15 दिवसीय ‘मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण’ प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन उप कमांडेंट शशांक राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को लगन व अनुशासन के साथ हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती नागरिकों का कल्याण और विकास बल की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस पहल से महिलाओं को ब्यूटी पार्लर जैसे स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा, वहीं युवाओं को वाहन संचालन के तकनीकी गुण सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार, निरीक्षक अरुण पांडे सहित एसएसबी जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026












