इटवा
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखड़िया संग्रामपुर सीवान के पास रविवार को आग का तांडव देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखड़िया संग्रामपुर सीवान के पास रविवार को आग का तांडव देखने को मिला। यहाँ खेतों में लगी भीषण आग की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार डबरा गांव निवासी राम सागर, जो बर्फ बेचने का काम करता है, रविवार को अपना काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान चौखड़िया–संग्रामपुर सीवान के पास खेतों में गेहूं के डंठलों में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। राम सागर संभल पाता, उससे पहले ही वह आग की तेज लपटों और धुएं के गुबार के बीच घिर गया।
आग की लपटों के बीच युवक को घिरा देख आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद राम सागर को आग के घेरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी हद तक झुलस चुका था। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक काफी गंभीर रूप से झुलसा है और उसका सघन उपचार किया जा रहा है।
नरई में आग लगाने से बढ़ रहे हादसे
इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गेहूं की कटाई के बाद किसान अक्सर खेतों में बचे डंठलों में आग लगा देते हैं। तेज हवाओं के कारण यह आग अक्सर काबू से बाहर होकर सड़कों और रास्तों तक पहुँच जाती है, जिससे इस तरह के जानलेवा हादसे हो रहे हैं।
प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद खेतों में आग लगाने का सिलसिला थम नहीं रहा है, जिसके कारण आज एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। । pic.twitter.com/a9oEwNz5lz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 12, 2026






















