औरैया
औरैया जनपद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आज शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आज शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने फफूंद के केशमपुर सब स्टेशन पर तैनात एक अवर अभियंता (जेई) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।
हाईटेंशन लाइन हटवाने के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार बताते चले की फफूंद के सेहदपुर गांव निवासी दीपक बाबू, जो दिल्ली-एनसीआर में फूड विभाग में ऑडिटर हैं, ने अपने गांव में बन रहे एक मंदिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए आवेदन किया था। सुरक्षा कारणों से तार हटवाने के इस काम के बदले बिजली विभाग के कर्मियों ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
रिश्वत की मांग से परेशान होकर दीपक बाबू ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ में दर्ज कराई। योजना के मुताबिक, शुक्रवार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 11 हजार रुपये दिए जाने थे। जैसे ही लाइनमैन लल्लन कुशवाहा और जेई अजय कुमार पांडेय ने रिश्वत की रकम ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान अजय कुमार पांडेय (30 वर्ष): अवर अभियंता (जेई), निवासी बनारस।लल्लन कुशवाहा (25 वर्ष): लाइनमैन, निवासी केशमपुर, फफूंद।
गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को सदर कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बस्ती में भीषण अग्निकांड : खेतों में लगी आग से कई गांवों में अफरा-तफरी, आग बुझाते समय झुलसा युवक
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026























