सिद्धार्थनगर: डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर याद किए गए होम्योपैथी के जनक, डॉ. भास्कर शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता डॉ. सैमुअल फ्रेडरिक हैनीमैन की जयंती विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सालय ‘शर्मा होम्योपैथी चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर’ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता डॉ. सैमुअल फ्रेडरिक हैनीमैन की जयंती विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सालय ‘शर्मा होम्योपैथी चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर’ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एवं ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा ने डॉ. हैनीमैन के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. भास्कर शर्मा ने कहा कि डॉ. हैनीमैन ने चिकित्सा जगत को ‘सम: समं शमयति’ लाइक क्योर लाइक का सिद्धांत देकर एक ऐसी पद्धति विकसित की, जो असाध्य रोगों के उपचार में अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। आज के समय में होम्योपैथी अपनी सुलभता और बिना किसी दुष्प्रभाव के इलाज की क्षमता के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है।

इटवा बाजार स्थित क्लिनिक पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. हैनीमैन के योगदान पर चर्चा की और उपस्थित लोगों को होम्योपैथी के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय संभ्रांत नागरिक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. हैनीमैन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.