सिद्धार्थनगर: धर्मांतरण मामले में गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने गांव पहुँचकर की पीड़ित परिवारों से मुलाकात

खुनियांव

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धोबही में कथित धर्मांतरण की घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धोबही में कथित धर्मांतरण की घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में प्रखर रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने न केवल मुकदमा दर्ज करवाया, बल्कि शुक्रवार को स्वयं गांव पहुँचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने प्रभावित हिंदू परिवारों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और सामाजिक सम्मान के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने परिवारों से सीधा बात करते हुए कहा हमारी आस्था और विश्वास के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती या छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार पूरी मजबूती के साथ आपके साथ खड़ी है।

पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा दबाव, प्रलोभन या बहकावे में आकर धर्मांतरण कराने की कोशिश की गई, तो उसके खिलाफ कानून का सबसे सख्त हंटर चलेगा। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहराई से जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

घटना की संवेदनशीलता और पूर्व मंत्री के दौरे को देखते हुए धोबही गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि शांति व्यवस्था भंग न हो।

बता दें कि ग्राम धोबही में पिछले कुछ दिनों से प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराए जाने की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला अब पूरी तरह प्रशासनिक और राजनीतिक केंद्र में आ गया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.