बुलंदशहर: नरौरा में धूमधाम से निकली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा, विधायक चंद्रपाल सिंह ने किया शुभारंभ

नरौरा

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा में गुरुवार देर रात हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा में गुरुवार देर रात हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह ने आरती उतारकर किया।

शोभायात्रा का आगाज शीतला माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। टीवीएस एजेंसी से शुरू होकर यह यात्रा पंडित दीनदयाल चौक, तिकोना पार्क और नरौरा थाना गेट से होते हुए पथवारी मंदिर कॉलोनी गेट पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह जलपान और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी।

शोभायात्रा में बजते डीजे और बैंड की धुनों पर भक्त झूमते नजर आए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आकर्षक झांकियां, मां काली का स्वरूप और भालू के प्रतिरूप रहे, जिन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान राकेश चौधरी, राहुल वार्ष्णेय, गुड्डू वशिष्ठ, दीपक वार्ष्णेय, आशीष सक्सेना, राजू यादव, धनंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। देर रात तक पूरा नरौरा ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.