बुलंदशहर: रामघाट में धूमधाम से निकली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा, ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह ने किया शुभार

रामघाट

बुलंदशहर जनपद के तीर्थ नगरी रामघाट क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अगाध श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तीर्थ नगरी रामघाट क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अगाध श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गोपालपुर हनुमान मंदिर और नैनुआ आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

गोपालपुर हनुमान मंदिर पर सुबह 9:00 बजे से ही सुंदरकांड के सस्वर पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नैनुआ आश्रम में पीयूष गुरुजी और कमठान परिवार द्वारा हनुमान जी की नयनाभिराम झांकी सजाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

शाम 5:00 बजे बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह राजपूत ने फीता काटकर और बजरंगबली की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा के दौरान भक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन में अनुज मित्तल, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, हिमांशु शर्मा, महेश पाठक, शिवम भारद्वाज, आदित्य मित्तल, अंकुर मित्तल, उदित गौड, योगेश भारद्वाज, जगत वशिष्ठ, श्रीनिवास, हेमराज और नितिन सक्सेना सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.