बलिया: ₹35.23 करोड़ से बनेगा मेडिकल बाईपास, NH-31 से महिला अस्पताल तक राह होगी आसान

बलिया

बलिया जनपद की यातायात व्यवस्था को सुधारने और चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित ‘मेडिकल बाईपास कॉरिडोर’ परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद की यातायात व्यवस्था को सुधारने और चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित ‘मेडिकल बाईपास कॉरिडोर’ परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एनएच-31 माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

भूमि अधिग्रहण और सीमांकन के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 35.23 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि:

मार्ग के एलाइनमेंट के लिए किसानों से सीधा संवाद किया जाए।

प्रभावित किसानों और आवश्यक भूमि का सटीक डेटा एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें।

अतिक्रमण वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां लाल निशान लगाए जाएं।

जाम से मिलेगी मुक्ति

यह बाईपास कॉरिडोर शहर के भीतर यातायात के दबाव को कम करेगा, जिससे मरीजों को बिना किसी बाधा के अस्पताल पहुंचने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर तिमराज सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद जगी है कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना जल्द धरातल पर उतरेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.