महराजगंज : नौतनवा क्षेत्र अंतर्गत महुआरी में रेलवे ट्रैक के पास युवक-युवती का मिला था शव, पुलिस ने दी अहम जानकारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरी में कल मिला था युवक-युवती का शव। अपर पुलिस अधीक्षक ने विडीयो जारी कर दिए जानकारी। पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की पूरी रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरी गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के जरिए पता चला कि छपरा इंटरसिटी ट्रेन के सामने आने से दोनों की कटकर मृत्यु हो गई।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ ने बताया कि कल (बुधवार) सायं करीब 3:50 बजे थाना नौतनवा पर यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महुआरी के निकट नौतनवा-लक्ष्मीपुर रेलवे ट्रैक पर पोल नं 28/02 के पास एक अज्ञात युवक-युवती की छपरा इंटरसिटी ट्रेन के सामने आने से कटकर मृत्यु हो गई। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मृतकों के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई।
पुलिस ने शिनाख्त के लिए अथक प्रयास किया,जिसमें मृतकों की पहचान गोलू,निवासी गुजरवलिया शंकर मिश्र थाना कोल्हुई व सरिता भारती, निवासी नईकोट थाना नौतनवा के रूप में हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि शव को कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। प्रकरण की जांच प्रचलित है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.