बलिया: पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त सहतवार पुलिस द्वारा गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से हुई धर-पकड़

बलिया

बलिया जनपद के अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत सहतवार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत सहतवार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बाँसडीह जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुन्नाराम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने सहतवार रेलवे स्टेशन स्थित एक चाय की दुकान से अभियुक्त किशन शर्मा (20 वर्ष), पुत्र स्व. भृगुनाथ शर्मा, निवासी बघांव को सुबह करीब 7:27 बजे हिरासत में ले लिया।

विधिक कार्यवाही और आरोप

पकड़ा गया अभियुक्त थाना सहतवार पर दर्ज मु.अ.सं. 66/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। पुलिस टीम (कांस्टेबल धीरज यादव और विशाल गौतम) ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.